हरदोई, मार्च 29 -- हरदोई। टड़ियावां थानाक्षेत्र के बर्रा सराय गांव में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे किसान को सांड़ ने सींगों से उठाकर फेंक दिया। कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। टड़ियावां थानाक्षेत्र के बर्रा सराय गांव निवासी 64 वर्षीय रामनरेश खेती किसानी करते थे। उसके दो बेटे और सात बेटे हैं। इसमें आठ की शादी हो चुकी है। एक बेटी अभी अविवाहित है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे रामनरेश घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। तभी एक सांड़ आया। उसने रामनरेश पर हमला बोल दिया। उसे सींगों से उठाकर फेंक दिया। पास में ही कुआं था, जिसमें गिरकर रामनरेश की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। रामनरेश को बाहर निकाला गया पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। थाना थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.