मुरादाबाद, मार्च 24 -- क्षेत्र के गांव मुंडाखेडी में किसान दिग्विजय सिंह के खेत में दो तेंदुए घुस गए। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शनिवार की रात को घर में पाला कुत्ता भोंकने लगा। किसान ने जब कमरे के बाहर जाकर देखा तो कुछ नहीं दिखा। किसान ने जब घर की दीवार से जंगल की ओर देखा तेंदुए खेत में खड़े हुए थे। किसान ने भागकर अपने को कमरे में बंद कर लिया। शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे तब तक दोनों तेंदुए भाग गए। गांव में आ रहे तेंदुए के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.