बदायूं, फरवरी 7 -- सैदपुर। वजीरगंज ब्लॉक के गांव निमठोली निवासी दरियाय सिंह यादव के पुत्र सुनील यादव ने हिंदी विषय से यूजीसी नेट परीक्षा में 99.99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सुनील ने दिल्ली से भौतिकी में बीएससी और चंदौसी से हिंदी में एमए किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बड़े भाई गोविंद व हरिशंकर यादव को दिया। सुनील ने बताया कि उनका लक्ष्य जेएनयू से पीएचडी करना और असिस्टेंट प्रोफेसर बनना है। सुनील की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से परिवार में जश्न का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.