अमरोहा, मार्च 20 -- यूपी के अमरोहा में किसान के बेटे ने नशे में धुत होकर घर के आंगन में खड़े होकर खुद को गोली मार कर जान दे दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस ने घटना को इत्तेफाकिया के रूप में दर्ज किया है। घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव बावनपुरा माफी की है। यहां पर किसान रणवीर सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी के अलावा इकलौता बेटा जतिन था। जतिन की भी शादी हो चुकी है। घर पर वह पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता था। खेती किसानी करने वाले जतिन को शराब पीने की लत थी। बताया जा रहा है कि होली के बाद से वह लगातार शराब पी रहा था। बुधवार रात में जतिन शराब पीकर घर पहुंचा। रात में लगभग नौ बजे जतिन ने घर के आंगन में खड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.