जामताड़ा, मार्च 16 -- बिंदापाथर, प्रतिनिधि। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नारियल फोड़कर शनिवार को नाला प्रखंडन्तर्गत खैरा गांव स्थित जोरिया में एकल चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह चेकडैम का निर्माण लधु सिंचाई कार्य प्रमंडल जामताड़ा की देखरेख में होना है। मौके पर विस अध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय से चेकडैम को बनाने की मांग की जा रही थी। जिसे काफी प्रयास के बाद जनहित में सफलता मिली है। उन्होने कहा है कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता है। नाला विधानसभा सहित संपूर्ण राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में तथा मार्गदर्शन से ग्रामीणों की सुख सुविधा के लिए विकास का काम निरंतर किया जा रहा है। कहा कि किसान के फसलों की समुचित सिंचाई व्यवस्था के लिए नाला विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में जोरिया में चेकडैम ए...