मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 7 -- कोतवाली के पीछे चंद कदमों की दूरी पर दो दिन पूर्व किसान के घर पर हुई लाखों की लूट के खुलासे को जनपद के पुलिस अफसरों ने खतौली में डेरा डाल दिया है। इतना ही नहीं सभी क्राइम ब्रांच की टीम को लगा दिया गया है। बावजूद इसके अभी तक पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली है। घटनास्थल से लेकर लेकर जहां पर तीनो बदमाश बुलेट पर सी सी टीवी कैमरों में नजर आए उनकी फुटेज को भी खंगाला गया लेकिन कुछ सुराग हाथ नहीं लगा है। तीन दिन बाद जिस तरह से पुलिस प्रशासन ने खुलासे को दिन रात एक किया है ओर उनके हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा है उससे साफ नजर आ रहा है कि किसान के घर हुई इस बडी लूट का खुलासा करना पुलिस प्रशासन के लिए बडी चुनौती होगा। मोहल्ला मिटठूलाल निवासी नाजिम पुत्र युसूफ के मकान में घुसकर बुलेट सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने सोने चांदी के अलावा ल...