मुरादाबाद, मार्च 23 -- कांठ थाना क्षेत्र के गांव पैगंबरपुर सुखवाली में शनिवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने किसान के घर धावा बोल दिया। सीढ़ी लगाकर घर में घुसे बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी। किसान ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया और शोर मचा दी। बदमाश के तीन साथियों ने छुड़ाने के लिए फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों के जुटने पर तीनों लूटा गया सामान लेकर भाग निकले। बताया जा रहा है कि बदमाश 85 हजार रुपये की नकदी और जेवर समेत करीब चार से पांच लाख का माल लूटे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में किसान की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। थाना कांठ के गांव पैगंबरपुर सुखवासीलाल निवासी भूपेंद्र सिंह किसान है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.