अमरोहा, जनवरी 9 -- नौगावां सादात। पुलिस ने चेकिंग के दौरान किसान के घर से चोरी हुई एक भैंस के साथ पशु तस्कर को दबोच लिया। उसके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल हुआ छोटा हाथी वाहन भी बरामद कर लिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। दो-तीन जनवरी की मध्यरात्रि क्षेत्र के गांव भैड़ा भरतपुर में एक किसान के घर में घुसे चोर घेर में बंधी भैंस चुरा ले गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस तभी से चोर की सुरागकशी में जुटी थी। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार, दरोगा प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल शिव कुमार, कांस्टेबल असद पुंडीर, हर्ष कुमार, जितेंद्र कुमार व राहुल कुमार बुधवार रात गांव जाजरू में नहर की पुलिया से धनौरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर तिराहे से आगे चैकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक छोटा हाथी वाहन आता दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.