बरेली, मई 18 -- फरीदपुर। हादसे के बाद कार सवार दबंगों ने युवक के साथ मारपीट की और उसे बचाने पहुंचे किसान के घर पर धावा बोल दिया। पथराव , फायरिंग और तलवार से हमला कर किसान और उनके परिवार के पांच सदस्यों को घायल कर दिया। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। किसान के बेटे ने 35 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फरीदपुर के हाजीपुर खजुरिया के कृष्ण पाल सिंह का बीसलपुर रोड किनारे मकान है। रविवार को ढकनी गांव का विशाल सागर कार रोककर खजुरिया अड्डे पर कृष्ण पाल सिंह के घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान बीसलपुर की ओर से आए कार सवारों ने विशाल की कार में पीछे से टक्कर मार दी। विशाल ने विरोध किया तो कार सवार पांच लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। कृष्ण पाल सिंह और उनके बेटे अमित तोमर ने विशाल को बचाकर घर में बैठा लिया। इसी दौरान कार सवारों के फोन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.