बिजनौर, जनवरी 9 -- डीसीओ, इकाई प्रमुख बिलाई चीनी मिल विजयवीर सिंह, वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बिलाई, सचिव सहकारी गन्ना समिति हल्दौर एवं वरिष्ठ महाप्रबन्धक गन्ना राहुल चौधरी की उपस्थिति में मैकेनिकल हार्वेस्टिंग का प्रदर्शन चौधरी रणवीर सिह गांव मल्लू खेड़की के खेत में सम्पन्न किया गया । शुक्रवार को इस मौके पर डीसीओ पीएन सिंह ने किसानों को आगामी बसन्तकालीन गन्ना बुवाई में अधिक से अधिक क्षेत्रफल में ट्रैंच विधि से गन्ना बुवाई की अपील की। इकाई प्रमुख विजयवीर सिंह बिलाई चीनी मिल ने किसान भाइयों को आगामी वर्षो में लेवल की समस्या को देखते हुए मैकेनिकल हार्वेस्टिंग के लिए ट्रैंच विधि से अधिक से अधिक क्षेत्रफल में ट्रैंच विधि से गन्ना बुवाई करने का आह्वान किया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकडों प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...