लखनऊ, मार्च 25 -- भैदुआ में सोमवार रात छत के रास्ते किसान के मकान में बदमाश घुस गए। खटपट की आवाज होने पर किसान की बहू की नींद खुली। बदमाशों को ललकारते हुए महिला ने शोर मचाया। परिवार के दूसरे सदस्य भी उठ गए। एक बदमाश को पकड़ लिया। जिसे छुड़ाने और दहशत फैलाने के लिए गिरोह में शामिल एक बदमाश ने फायरिंग की। पर, गोली बदमाश के ही एक साथी को लग गई। वह खून से लथपथ हो गया। जिसे गिरोह के सदस्य साथ में लेकर भाग निकले। खेत के रास्ते से छत पर पहुंचे बदमाश किसान गंगाराम पत्नी विजय लक्ष्मी और छोटे बेटे शुभम के साथ घर के बाहर सोए थे। बड़ा बेटा राजू उर्फ रजत पत्नी सविता के साथ घर के अंदर था। रात करीब 11.30 बजे खटपट की आवाज होने पर सविता की नींद टूटी। खिड़की से झांकने पर एक बदमाश सीढ़ी से उतरते हुए नजर आया। जिसे पकड़ने के लिए सविता ने शोर मचाया। पति रजत कम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.