बलिया, अक्टूबर 11 -- हल्दी, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा नदी के दियारा में खेतों की जुताई-बुआई को लेकर एक बार फिर यूपी-बिहार के किसानों के बीच विवाद बढ़ गया है। शुक्रवार को खेतों की जोताई करने पहुंचे किसानों पर बिहार के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने फायरिंग करने के साथ ही बंदूक की बट से मारकर दो किसानों को घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने घायल किसान इलाके के भरसौंता निवासी शम्भूनाथ सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बिहार के अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज किया है। लोगों का कहना है कि भरसौंता और हल्दी बागीचा टोला के किसान चौबेबेल दियारा में खेतों की जोताई कर रहे थे। इसी बीच बक्सर (बिहार) के नैनीजोर और ब्रह्मपुर के आठ-दस की संख्या में लोग पहुंचकर जोताई का विरोध करने लगे। कहासुनी के बीच आरोपियों ने हमला कर शम्भू के सज्ञथ ही बागीचा टोला नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.