कन्नौज, फरवरी 7 -- कन्नौज, संवाददाता। किसान की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित को गवाह व साक्ष्य के अधार पर दोषी करार देते हुए अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने उसपर 75 हजार का जुर्माना लगाया है। 30 अक्तूबर 2021 को विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला भजा का रहने वाला विनोद खेत जोत रहा था। इस दौरान उसके पुत्र गगनदीप व योगेश, आशीष भी काम कर रहा था। उसी दौरान गांव के शिवराज सिंह ने वहां पहुंचे और खेत जोतने का विरोध किया। इस पर विवाद होने लगा। इसी बीच गोली चली और शिवराज सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों ने विनोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने 2 नवंबर 2021 को विनोद को गांव से भागते समय गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बंदूक बरामद कर ली। विवेचक ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.