प्रयागराज, जनवरी 9 -- प्रयागराज, संवाददाता। वर्तमान वित्तीय वर्ष में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कृषि विभाग ने अनिवार्य कर दी है। विभाग के मुताबिक जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होगी उन्हें ही सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा। जनपद में पांच लाख 30 हजार किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ मिलता है। जिले के किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए तहसील और ब्लॉक स्तर पर कृषि विभाग की ओर से व्यापक अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अब तक किसानों की ओर से शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का काम पूरा नहीं कराया जा चुका है। कई ब्लॉकों और तहसीलों में अब तक 50 फीसदी भी किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पाए हैं। जिले में अब तक दो लाख 80 हजार किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई है। अपर जिला कृषि अधिकारी विकास मिश्रा ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.