दुमका, अक्टूबर 12 -- दुमका, प्रतिनिधि। संताल परगना के किसान और आदिवासी भूमि, खनिज और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अधिकार की रक्षा के लिए 8 जनवरी 2026 को रांची में एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी। रैली के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उक्त बातें प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय वित्त सचिव और झारखंड राज्य के अध्यक्ष पी कृष्णा प्रसाद ने बताया। प्रेस वार्ता के दौरान पी कृष्णा प्रसाद ने कहा कि किसान और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा। पी कृष्णा प्रसाद ने कहा कि राज्य में किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों के हित में नीतियां बनाई जाएं और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। बताया कि शुक्रवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.