फरीदाबाद, दिसम्बर 31 -- पलवल। केंद्र सरकार के डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत एग्रीस्टैक पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से किसानों की डिजिटल पहचान बनाई जा रही है। पलवल जिले में अब तक हजारों किसानों की किसान आईडी बन चुकी है। अतिरिक्त उपायुक्त सुभिता ढ़ाका ने किसानों से एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के बाद किसान की किसान आईडी बनेगी, जिसमें उसकी कृषि से जुड़ी जानकारी दर्ज होगी। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिलेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राज्य की डीबीटी योजनाओं सहित कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ केवल पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा। फसल बुआई रजिस्ट्री के माध्यम से फसलों का रियल टाइम डिजिटल रिकॉर्ड भी त...