हापुड़, जून 6 -- गांव अल्लाबख्शपुर में किसानों की जागरूकता, संगठनात्मक एकता और ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित ग्राम संवाद बैठक का 48वां सफल कार्यक्रम संपन्न हुआ। भाकियू टिकैत के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह के नेतृत्व में ग्राम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शाहरुख प्रधान एवं अध्यक्षता शोकीन प्रधान द्वारा की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों की समस्याओं, समाधान और नीतिगत भागीदारी पर खुलकर चर्चा हुई। किसानों ने जल संरक्षण, उन्नत बीज उपयोग, आधुनिक खेती तकनीकों और न्यूनतम समर्थन मूल्य की पारदर्शिता जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। एकलव्य सिंह ने किसानों को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए एकजुट रहने का संदेश दिया और कहा कि एकजुट होने पर किसानों की सभी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि ...