बहराइच, दिसम्बर 1 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन बहराइच द्वारा आकांक्षात्मक ब्लाक योजनान्तर्गत किसान पब्लिक इण्टर कालेज सरजू नगर, भग्गड़वा बाज़ार हुज़ूरपुर में स्थापित कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र चलेगा। विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि, विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। प्रशिक्षण ग्रीन जॉब सेक्टर के अन्तर्गत सूर्यमित्र का प्रशिक्षण कराया जायेगा। प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षणार्थियों को रोज़गार से जोड़ा जायेगा। मण्डल अध्यक्ष हुजूरपुर दुर्गेश सिंह व अवधेश कुमार सिंह विश्व हिन्दू परिषद, जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी हुजूरपुर मंडल, संजय गुप्ता, देवेश सिंह किसान पब्लिक इण्टर कालेज के प्रबन्धक एल.पी. मिश्र, आशीष तिवारी, राय सिंह, विनोद पाण्डेय मौजूद रहे। कार्यक्रम के ...