बदायूं, मार्च 18 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की मासिक पंचायत रामचंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में मालवीय आवास गृह पर की गयी। जिसमें किसानों की विभिन्न समास्याओं पर चर्चा की गयी। यहां पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे से होली मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दी। मंडल उपाध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि जिले में बिजली निगम के संविदा कर्मियों द्वारा फर्जी बिल निकालकर किसानों से ठगी की जा रही है। छुट्टा गोवंश किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं। कोल्ड स्टोर मालिक मनमाने तरीके से किसानों से आलू भंडारण पर किराया वसूल रहे हैं। बैठक के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। मंडल उपाध्यक्ष भागमल सिंह, जिला सचिव रतिराम सिंह, जिला उपाध्याक्ष श्याम बाबू, मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद मियां, रामलखन सिंह यादव, जयपाल सिंह, रामचंद्र सिंह, गुड्डू खान, पप्पू यादव,...