मऊ, नवम्बर 23 -- मऊ,संवाददाता। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अरविंद कुमार गिरी ने बताया कि गोआश्रय स्थल का अनुबंध किसानों के साथ करने का निर्णय लिया है। इससे गोआश्रय स्थलों पर मौजूद पशुओं को हरा चारा की किल्लत नहीं होगी। गोआश्रय स्थलों के लिए हरा चारा खरीद करने के लिए किसानों से एक वर्ष का अनुबंध किया जाएगा। हरा चारा बेचने वाले किसानों को 200 से 300 रुपये क्विंटल का भुगतान किया जाएगा। बताया कि जिले की 53 गोआश्रय स्थलों में लगभग साढ़े तीन हजार पशु संरक्षित है। किसानों व गोआश्रय स्थलों के बीच टेंडर की प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी कर लिया जाएगा। बताया कि जिले में 135 हेक्टेयर भूमि गोचर की है। इसमें 36 हेक्टेयर भूमि विभिन्न गोआश्रय स्थलों से संबद्ध है। बताया कि अभी 6.9 हेक्टेयर में हरे चारा की खेती की जा रही है। कहा कि इस अनुबंध से किसानों की आय में...