बेगुसराय, फरवरी 2 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला जनता दल यू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ की सांगठनिक विस्तार बैठक जिला कार्यालय के कर्पूरी सभागार में हुई। किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शांति एवं भाईचारे के संदेश के साथ बिहार का विकास कर रहे हैं। किसान व महिलाओं के हित में अद्वितीय काम किये हैं। सरकार का लाभ सबसे पहले 75% किसानों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाना किसान प्रकोष्ठ एवं सहकारिता प्रकोष्ठ का दायित्व है। जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कृषि कैबिनेट और रोडमैप में काम किया। इससे आलू की खेती में हॉलेंड को पीछे छोड़ दिया तो धान की खेती में चीन से भी आगे निकल गया। किसानों की आमदनी भी अब दोगुनी हो गई हैं। सरदार वल्...