जौनपुर, जून 11 -- बदलापुर। विकासखंड के दुगौली खुर्द गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने किसानों को देश का अन्नदाता बताया। इस दौरान किसानों को निःशुल्क कोदो का बीज, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने किसानों को मोटे अनाज के प्रति जागरूक भी किया। किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने एवं वैज्ञानिक ढंग से खेती करने और अपनी आय दोगुना करने की जानकारी दिया। गोष्ठी में किसानों को वैज्ञानिक ढंग से उन्नतशील खेती करने की तकनीकी जानकारी वैज्ञानिकों ने दी। किसानों को खरीफ में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से संबंधित कृषि तकनीकी और प्रभावरोधी कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र बक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.