सोनभद्र, जुलाई 2 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी ने अनुसूचित जनजातीय उप योजना के तहत बनवासी सेवा आश्रम परिसर में बुधवार को बीज वितरण सह जागरूकता का आयोजन किया। किसानों को अरहर, मूंग और धान तथा खरीफ सब्जियों के उन्नतशील प्रजाति के बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ नीरज सिंह ने किसानों की समस्याओं को सुना तथा उन्नत किस्म की बीजों की जानकारी दी। साथ ही कहा कि समूह में खेती करके अपने उत्पाद को बाजार में बेचे। डॉ एसके सिंह प्रधान वैज्ञानिक ने खरीफ सब्जी की बुआई में सावधानियां एवं प्रबंधन। अरहर एवं मक्के की लाइन से लाइन से बुआई के लाभ तथा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। तकनीकी अधिकारी अजय कुमार यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता यशपाल सिंह ने विशेष सहयो...