प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 14 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गोविन्दापुर (सगरा सुंदरपुर) में रविवार को जनवादी किसान सभा, महिला एवं मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने बिजली निगम के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान व मजदूरों ने प्रदर्शन करते हुए विभागीय भ्रष्टाचार, शोषण के खिलाफ नारेबाजी की। मांग रखी कि किसानों की जमीन पर लगे बिजली के पोल व तार का बिजली निगम मुआवजा या किराया दे। गांवों में जबरन लगाए जा रहे मीटर बंद किए जाएं और ट्रांसफॉर्मरों से ओवरलोड की समस्या को दूर किया जाए। इसके साथ ही किसानों और मजदूरों पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं। मांगों लेकर धरने पर बैठे मजदूर व किसानों ने एलान किया कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में जिलाध्यक्ष जलवर्षा, सितारा देवी, कन्या, सुदामा, विट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.