भभुआ, मार्च 24 -- शम्भू व खनौरी बार्डर पर आंदोलनरत किसानों की पिटाई व गिरफ्तारी की निंदा की चांद, एक संवाददाता। पंजाब व हरियाणा के शम्भू एवं खनौरी बार्डर पर आंदोलनरत किसानों की बेरहमी से पिटाई कर गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चांद के प्रखंड कार्यालय परिसर में सभा की। कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधि मंडल सीओ से मिलकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। सभा में कृष्णानंद सिंह, राधेश्याम सिंह, गिरीश सिंह, त्रिलोकी प्रसाद बिंद, राजकेश्वर त्रिपाठी चैनपुरी, अमित सिंह, सोनू सिंह आदि ने भाग लिया। कांग्रेसी नेता राजकेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि गत सप्ताह पंजाब सरकार ने किसान नेता जगजीत सिंह डंडेवाल के नेतृत्व में पंजाब व हरियाणा के शम्भू एवं खनौरी बार्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिक किसानों की बेरहमी से पिटाई कराई और उन्हें...