बिजनौर, जुलाई 26 -- 0238 गन्ना प्रजाति बीमारी के मकड़जाल में फंसी तो किसानों ने अन्य गन्ना प्रजातियों की बुवाई की। जिले के किसानों ने 0118 गन्ना प्रजाति पर भरोसा जताते हुए जमकर बुवाई की। किसानों ने जिले में 0118 गन्ना प्रजाति की करीब 32 प्रतिशत बुवाई की है। जिले में दूसरे स्थान पर 13235 गन्ना प्रजाति की 19 प्रतिशत बुवाई की गई है। किसानों को इन दोनों प्रजातियों से अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। जिले के किसानों की पहली पसंद 0238 गन्ना प्रजाति है। इस गन्ना प्रजाति पर बीमारी लगी तो किसान का मोहभंग हुआ और किसानों ने दूसरी गन्ना प्रजातियों की बुवाई का मन बनाया। जिले में गन्ना सर्वे पूरा हो गया है। गन्ना सर्वे में सामने आया है कि जिले में गन्ने का रकबा 2,55,506 हेक्टेयर हो गया है। किसानों ने 0118 गन्ना प्रजातियों पर भरोसा जताते हुए 32 प्रतिशत बुवाई ...