बिहारशरीफ, जुलाई 8 -- हरनौत, निज संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को किसानों को मशरूम खेती के अत्याधुनिक गुर सिखाए। इस दौरान उन्हें उत्पादन की बारीकियों और उसकी व्यावसायिक संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. ज्योति सिन्हा ने मशरूम की विभिन्न किस्मों, वैज्ञानिक विधि से खेती के तरीके, कटाई के बाद के प्रबंधन और बाजारीकरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। किसानों को बताया गया कि कैसे कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है और मशरूम उत्पादन को एक सफल व्यवसाय के रूप में स्थापित किया जा सकता है। कृषि विशेषज्ञ विभा रानी, रवि मोहन, विक्की, अभिषेक, रवि कुमार ने भी मशरूम खेती के पर्यावरणीय लाभों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस पहल क्षेत्र में मशरूम उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.