गंगापार, जनवरी 25 -- आवास विकास परिषद द्वारा उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण की योजना के खिलाफ क्षेत्र के किसानों में जबरदस्त आक्रोश है। रविवार को टिकरी गांव में जुटे किसानों ने एक सुर में कहा कि हम किसी भी कीमत पर आवास विकास परिषद को जमीन अधिग्रहण नहीं करने देंगे। शनिवार को भी गंगागंज गांव में आयोजित किसान बैठक में टिकरी, घरवनपुर, अकबरपुर उर्फ गंगागंज, मूसेपुर और दुबरा जगदीशपुर गांवों के किसान एकत्र हुए और एक स्वर में भूमि अधिग्रहण का विरोध किया। बैठक में किसानों ने साफ शब्दों में कहा कि वे अपनी उपजाऊ जमीन को किसी भी हालत में आवास विकास परिषद को अधिग्रहण नहीं करने देंगे। किसानों ने इसे आजीविका, भविष्य और अस्तित्व से जुड़ा मुद्दा बताते हुए संघर्ष के रास्ते पर उतरने का ऐलान किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू पासी के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक...