सहारनपुर, सितम्बर 9 -- रामपुर मनिहारान तहसील मुख्यालय पर गन्ना भुगतान और आवारा गोवंशों आदि मांगों को लेकर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता अधिकारियों के मौके पर नहीं आने पर नाराज होकर दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगे होने के कारण स्कूली बच्चों सहित राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठे थे। ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह का आरोप है कि करीब दो घंटे तक बैठने के बाद भी संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। उसके बाद तहसील मुख्यालय पर नाराज कार्यकर्ता दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित बस स्टैंड पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर प...