पीलीभीत, मार्च 3 -- किसानों के संगठनों ने साठा धान पर लगाये गये प्रतिबंध के विरोध में तहसील कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर साठा धान पर रोक न लगाये जाने की मांग की बीसलपुर में भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट व किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप से तहसील कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसडीएम नागेन्द्र पाण्डेय को मांग पत्र देकर कहा कि जिला प्रशासन द्वारा साठा धान पर रोक लगा दी गयी है। जिससे किसानों को काफी आर्थिक संकट आ गया है। पिछले समय नानक सागर से छोड़े गये पानी ने तबाही मचा दी थी। किसानों की फसलें बर्बाद हुई लेकिन उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया गया। पड़ोस के जनपद लखीमपुर में किसान साठा धान लगा रहे हैं लेकिन जनपद रोक लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.