गाज़ियाबाद, नवम्बर 21 -- ट्रांस हिंडन। भोपुरा गांव के किसानों ने शुक्रवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल को छह फीसदी विकसित भूखंड नहीं मिलने के विरोध में ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला प्रभारी विकास बैसोया ने बताया कि भोपुरा गांव के किसानों से भूमि करीब 15 साल पहले अधिग्रहित की गई थी, लेकिन किसानों को भूखंड नहीं दिया गया। जल्द ही समाधान नहीं निकाला गया तो पांच दिसंबर को महापंचायत की जाएगी।इस मौके पर अमित कसाना, अमित यादव और सतेंद्र पवार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...