बिहारशरीफ, अक्टूबर 13 -- किसानों ने जानी प्राकृतिक खेती की बारीकियां एकंगरडीह में लगाया गया विशेष शिविर, दी गयी जानकारी जिले के 15 प्रखंडों में क्लस्टर बनाकर की जानी है प्राकृतिक खेती फोटो खेती : एकंगरडीह में सोमवार को विशेष शिविर में प्राकृतिक खेती की जानकारी लेते किसान। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। नालंदा के 15 प्रखंडों के किसान प्राकृतिक खेती करेंगे। विशेष अभियान चलाकर किसानों को खेती-बाड़ी के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को सोनियावां के एकंगरडीह में क्लस्टर में शामिल 125 किसानों को प्राकृतिक खेती करने के तरीके और मिलने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बीटीएम (प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी) रोहित कुमार, सुमन कुमार और जिला मास्टर ट्रेनर सुरेन्द्र राम ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती से जुड़ेंगे तो...