लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- सोमवार को खम्भार खेड़ा चीनी मिल के समक्ष राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन ने किसानों के साथ पंचायत कर नवीन गन्ना पेराई सत्र के गन्ना खरीद मूल्य भुगतान 14 दिन में करने की मांग की। कहा कि चीनी मिल शपथ पत्र दे तभी किसान मिल को गन्ना आपूर्ति करेंगे। पंचायत में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने किसानों के समक्ष प्रस्ताव रखा कि जिले की चीनी मिलों के विरुद्ध प्रदेश के तत्कालीन गन्ना आयुक्त ने नौ मई 2025 को वसूली प्रमाण पत्र जारी किया गया था। इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि किसानों ने महंगी लागत के साथ धान की फसल तैयार की है। धान क्रय केंद्र प्रभारियों और राइस मिलों की मिलीभगत के चलते मंडियों में 1400 से 1700 प्रति कुंतल बिक रहा है। केले की फसल का भी मूल्य नहीं मिल रहा है। लालू राम वर्मा, जयप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.