अमरोहा, फरवरी 9 -- हसनपुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने छुट्टा पशुओं से त्रस्त होकर अब खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। रविवार को रामपुर भूड़, आगापुर, नसीरपुर, डगरपुरी और उधनपुर सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर तीस से अधिक छुट्टा पशुओं को पकड़ा और निजी संसाधनों के माध्यम से उन्हें गुरैठा गोशाला पहुंचाया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और किसान नेताओं ने बताया कि छुट्टा पशुओं के कारण खेतों में फसल बचाना असंभव हो गया है। भारतीय किसान संघ से ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय किसान संघ ओमवीर सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन को कई बार ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर किसानों को स्वयं यह कदम उठाना पड़ा। बताया जा रहा है कि किसानों ने तीस से अधिक पशु पकड़कर गोशाला भेजे हैं। बबलू गुर्जर और धर्मेंद्र चौहान ने क...