संभल, फरवरी 9 -- भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) विजेंद्र यादव का रविवार को जिले में जगह-जगह किसानों ने जोरदार स्वागत किया। बहजोई, धनारी, गुन्नौर, बबराला समेत कई स्थानों पर किसानों ने फूल-मालाएं, पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया। विजेंद्र यादव को प्रदेश स्तर की बड़ी जिम्मेदारी मिलने से जिले के किसानों में खासा उत्साह का माहौल रहा। रविवार को बहजोई समेत गांव खजरा खाकम, श्यामपुर, भागनगर, धनारी रेलवे लाइन, उदरनपुर, मझोला मंदिर, भकरोली, कैल, नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला, गुन्नौर, जुनावई, धनीपुर आदि कई गांवों में कार्यक्रम हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव समेत तमाम किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...