चतरा, मार्च 2 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किसानों को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय में हेरूआ नदी के समीप एक कोल्ड स्टोरेज बनाया गया था। यह कोल्ड स्टोरेज चालू होने के चार-पांच माह बाद खराबी आने के बाद बंद हो गया है। कोल्ड स्टोरेज के बंद हो जाने से किसानो के खेतो में लगा फसल को काटने के बाद सुरिक्षत रखने में काफी कठिनाईयां का सामना करना पड़ रहा है। किसान फसलो का सुरक्षित आने घरो में नहीं रख पा रहे है। जिस कारण टमाटर, पत्ता गोभी, फूल गोभी, आलू, मटर, प्याज सहित अन्य सांग-सब्जी खेतो में छोड़ दे रहे है। बाजार में उपरोक्त सब्जियों का भाव इतना घट गया है। किसानो को फसल तोड़ाई की मजदूरी निकालना मुश्किल हो गया है। यदि कोल्ड स्टोरेज ठीक-ठाक रहता तो किसानो का फसल रखा जाता और जब बाजार में भाव सुधर जाता तो कोड स्टोरेज से निकाल कर बाजार में बेचा जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.