मुरादाबाद, जनवरी 28 -- जिगर मंच परिसर में आयोजित कृषि मेले के दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेश भर से आए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को नई तकनीक और जैविक खेती के गुर सिखाए। गन्ना, गेहूं, धान के साथ फूल, मसाला, मोटे अनाज की खेती के फायदे की चर्चा की। मंडल भर से आए प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। खेती के सामने आने वाली चुनौतियों और सरकार के सहायता के सवालों पर अधिकारियों से किसानों ने सीधी बात की। कम लागत में खेती के गुर सीखे। खेती में पानी बचाने की अपील के लिए विभाग की ओर से झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जानकारों ने पराली जलाने के नुकसान, खेती के मित्र कीटों के मरने से धरती की उर्वरा शक्ति कम होने, हरियाली की कमी से पर्यावरण संरक्षण के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के रास्ते सुझाये। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने स्टॉलों का निरीक्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.