संभल, फरवरी 13 -- संभल। भारतीय किसान यूनियन तराई के जिलाध्यक्ष मोहम्मद नदीम खान के नेतृत्व में गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रामानुज को सौंपा गया। मांग उठाई गई कि दिल्ली में किसान आंदोलन के समय किसानों से किए गए वादे के अनुरूप सभी फसलों के लिए लागत से डेढ़ गुना दर पर खरीद की गारंटी दी जाए। विद्युत विधेयक 2025 वापस लिया जाए। विकसित भारत गारंटीड ग्रामीण रोजगार व अजीविका मिशन अधिनियम 2025 वापस लिया जाए। बीज विधेयक 2025 वापस लिया जाए। अमेरिका के साथ कृषि व डेयरी उत्पादों की डील को निरस्त किया जाए। कृषि बाजार की प्रस्तावित मसौदा नीति वापस ली जाए। किसान खेत मजदूरों के सभी कर्ज माफ किए जाएं। किसानों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा दी जाए। किसान व मजदूरों के लिए स...