गाज़ियाबाद, जनवरी 31 -- मोदीनगर,संवाददाता। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर उतार-चढ़ाव की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धरना देकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। उनकी मांग थी कि समय सीमा समाप्त होने के बाद भी एनएचएआई के अधिकारी अब तक वार्ता करने के लिए नहीं आए। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गांव तलहेटा के पास उतार-चढ़ाव की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने 27 दिन तक धरना दिया था। एडीएम द्वारा 15 दिन के अंदर एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कराने की बात कहने पर धरना समाप्त किया गया था। समय सीमा बीतने के बाद भी किसानों की कोई बात नहीं कराई गई। शनिवार को भाकियू नेता कुलदीप त्यागी सैकड़ों किसानों के साथ एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए और निर्माण कार्य बंद करा दिया। भाकियू नेता कुलदीप त्यागी ने बताया कि उतार-चढ़ाव सहित कई मांगें हैं,जिन्हें पूरा करना था...