फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 25 -- शमसाबाद, संवाददाता। भरपूर बिजली न मिलने से गुस्साये किसानों ने हजियांपुर बिजली उपकेंद्र का घेराव कर दिया। नोकझोंक के बीच हंगामा हुआ। किसान बोले बिजली की आपूर्ति न मिलने से फसलें सूख रही हैं। किसानों ने लाइनमैन पर आरोप लगाया। एसएसओ ने समझा बुझाकर स्थिति संभाली। हजियांपुर बिजली उपकेंद्र से असगरपुर गांव जुड़ा हुआ है। इसके दो दर्जन से अधिक किसान इसमें नीरज, मंजीत, रविकुमार, राजेद्र, सुभाष चंद्र, सतेंद्र दुबे आदि उपकेंद्र पर सुबह 10 बजे पहुंचे। किसानों ने उपकेंद्र का घेराव किया। कहा कि नलकूप की बत्ती दो घंटे ही मिल पा रही है। इससे गेहंू के साथ साथ अन्य फसलें सूख रही है। किसानों ने बिजली दिये जाने की मांग करते हुए हंगामा किया।एसएसओ से नोकझोंक हुयी। किसानों ने आरोप लगाया कि गांव के नलकूप की बिजली लाइनमैन काट देते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.