बदायूं, मई 30 -- ब्लाक क्षेत्र के गांव रौली में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में किसानों सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी के साथ विशेषज्ञों ने उन्नत खेती के टिप्स दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य ने किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सौहार्द दुबे ने नई तकनीक से खेती कर कम लागत में ज्यादा उत्पादन की बात कही। फसल में नैनो यूरिया, डीएपी और एनपीके लगाने के लिए प्रेरित किसानों को किया। जिससे फसलों की लागत में कमी आएगी। कार्यक्रम में किसानों उन्नत और तकनीकी खेती करने की जानकारी के लिए कृषि विभाग की ओर जारी किए गए प्रपत्र भी किसानों को वितरित किए गए। इस अवसर पर एडीओ कृषि रक्षा डॉ. मनोज गुप्ता, एटीएम संजीव कुमार ने भी किसानों को सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.