लखनऊ, सितम्बर 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ समय से किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। श्री शाही शुक्रवार को कृषि भवन में कृषि क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और किसान कल्याण योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की अद्यतन स्थिति, उर्वरकों की उपलब्धता तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विकसित कृषि संकल्प अभियान' रबी 20025 की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विकसित कृषि संकल्प अभियान' रबी 20025 के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और कृषि उपकरणों पर जीएसटी में छूट के लाभों की भी जानकारी साझा की। श्री शाही ने कहा कि सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.