रुद्रपुर, जनवरी 30 -- पंतनगर। समेटी उत्तराखंड एवं प्रसार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी (हरियाणा) के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में प्रेरणा एवं संचार की भूमिका का शुभारंभ पंतनगर कृषि विवि में हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के 35 विस्तार कार्मिक भाग ले रहे हैं। कुलपति मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि विवि की ओर से विकसित किसानोपयोगी तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने में विस्तार कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बदलती कृषि तकनीकों के अनुरूप विस्तार रणनीतियों में भी बदलाव आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों और किसानों के बीच की दूरी कम किए बिना प्रभावी तकनीक हस्तांतरण संभव नहीं है। कार्यक्रम में निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जितेंद्र क्वात्रा आदि ने संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.