हल्द्वानी, जुलाई 19 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर किसानों को सेब का उचित मूल्य दिलाने की मांग की हैं। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी, ओखल कांडा, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के किसानों का ए, बी और सी ग्रेड के सेबों को मंडी में नहीं खरीदा जा रहा है। किसानों को सेब का उचित मूल्य नहीं मिलने से सेब नहीं बिक पाया है। किसानों का सेब गोदामों में पड़ा हुआ है। फोटो कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात करते हुए विधायक राम सिंह।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...