पीलीभीत, अप्रैल 9 -- भाकियू की पंचायत में किसानों को गेहूं के समर्थन मूल्य पर बोनस दिए जाने की मांग की गई। इसको लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया है। पंचायत में इसके अलावा अन्य कई समस्याओं पर भी चर्चा की गई। तहसील मुख्यालय कार्यालय पर आयोजित पंचायत में जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि किसानों की गेंहू की फसल की कटाई जनपद में जोरों से चल रही है। केन्द्र सरकार द्वारा घोषित गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य खेती की लागत को देखते हुए बहुत कम है। किसान दिन-रात खेतों में कड़ी मेहनत कर खून पसीना बहा कर अन्न पैदा करता है। सरकार किसानों को उनकी फसलों के वाजिब मूल्य नही देती। जिसके कारण देश का किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। किसानों पर बैकों का कर्ज बढ़ रहा है। आज महंगाई के दौर में किसानों को कृषि के लिए महंगें डीजल, खाद,बीज, पेस्टीसाइड,कृषि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.