बोकारो, जुलाई 5 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के होसिर पश्चिमी पैक्स में किसानों के लिए खुशखबरी है। यहां अरहर का 5 क्विंटल बीज (प्रभेद आईपीए-203) और धान का 100 क्विंटल बीज (प्रभेद आईआर64डीआरटी-1) 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इच्छुक किसान आधार कार्ड, जमीन की रसीद, एक रंगीन फोटो, मुखिया से सत्यापित वंशावली एवं मोबाइल नंबर के साथ संबंधित पैक्स में जाकर बीज प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी उप परियोजना निदेशक बबलू सिंह ने दी। बताया कि इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा मक्का, मड़ुआ और अरहर का बीज वितरण भी प्रखंड तकनीकी सूचना केंद्र गोमिया में किया जा रहा है। उप परियोजना निदेशक ने यह भी कहा कि कृषि विभाग किसानों को आधुनिक खेती के तौर-तरीके अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। जो किसान हाइब्रिड धान ले रहे हैं, वे श्री विधि से धान की ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.