जमशेदपुर, जुलाई 10 -- जमशेदपुर प्रखंड के गुरमा गांव (बड़ाबांकी पंचायत) में जिला कृषि पदाधिकारी विवेक बिरूआ की उपस्थिति में किसानों के बीच अरहर बीज मिनिकिट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया राकेश मुर्मू, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रबीर कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक लक्ष्मी सोरेन समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।बीज मिनिकिट शत-प्रतिशत अनुदान पर किसानों को प्रदान किया जा रहा है। प्रत्येक मिनिकिट में 4 किलो अरहर बीज शामिल है। इस अवसर पर कुल 55 किसानों को मिनिकिट प्रदान किए गए। जमशेदपुर प्रखंड में कुल 130 किसानों को यह बीज किट दिया जाना है, जिसके लिए चयनित किसानों की सूची तैयार कर ली गई है। शेष किसानों को जल्द ही किट उपलब्ध कराया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि यह वितरण आत्मा अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.