कोडरमा, अगस्त 13 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर बीडीओ सुमित मिश्रा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान हमारे देश कि रीढ है। किसानों को नई तकनीकी से खेती करने पर जोर दिया और मोटा अनाज ज्यादा से ज्यादा लगाने की सलाह दी। कृषि विज्ञान केंद्र जयनगर से वैज्ञानिक डा. चचिला कुमारी ने मशरूम की खेती की वैज्ञानिक विधि से करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। खरपतवार नियंत्रण के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं पौध संरक्षण सुपरवाइजर अभिनंदन कुमार द्वारा किसानों को फसलों मे लगने वाले प्रमुख रोग व कीटों से बचाव के बारे में जानकारी दिया और किसानों को दवा छिड़काव करने के तरीके के बारे में जानकारी दी। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा प्रधान...