गाजीपुर, नवम्बर 14 -- सैदपुर। नगर के ब्लॉक परिसर स्थित पशु अस्पताल में शुक्रवार को अतिरिक्त चारा विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां ब्लॉक से चयनित चुनिंदा व विकासशील किसानों में निःशुल्क बरसीन के बीजों का वितरण किया गया। शुक्रवार की दोपहर दो बजे पशु चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ब्लॉक से किसान पहुंचे। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि किसानों के हित के लिए अतिरिक्त चारा विकास कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत हर ब्लॉक से 22-22 विकासशील किसानों का चयन इस योजना के लाभार्थी के रूप में किया गया है। मुड़ियार निवासी किसान विवेक सिंह सहित सभी 22 किसानों को ढाई-ढाई किग्रा बरसीम के बीज वितरित किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.