लखनऊ, अगस्त 20 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि किसानों को फसल के लिए यूरिया और अन्य खाद नहीं मिल पा रही है। अयोध्या समेत कई जिलों में खाद के लिए किसानों की लंबी-लंबी लाइनें हैं। सरकार किसानों को खाद भी उपलब्ध नहीं करा पा रही और उन पर लाठियां चलावा रही है। अखिलेश ने फिरोजाबाद के टुंडला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगना करने का भरोसा दिलाया था। हकीकत तो यह है कि उसे आलू, मक्का, धान, सरसों और अन्य फसलों की सही कीमत भी नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार में किसानों की दुर्दशा हो रही है। भाजपा ने किसानों को झूठे सपने दिखाएं। भाजपाई विधायक वसूली एजेंट बन गए हैं दूसरी ओर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा है कि कि भाजपाई ही भाजपाई का सगा नहीं है, आपसी लूटपाट में ही सब एक-दूसरे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.